दुमका, मार्च 31 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के सरूआपानी गांव के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में 38 वर्षीय वकील मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार काठीकुंड बाजार निवासी शाहरुख आलम की बाइक से टक्कर लगने के कारण यह हादसा हुआ। घटना में वकील मुर्मू के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस और लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वकील को पीजीएमसीए दुमका केंद्र रेफर कर दिया। घटना में बाइक चालक को हल्की चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...