सड़क दुर्घटना में हुसैनाबाद के युवक की मौत
पलामू, जून 18 -- मेदिनीनगर/हुसैनाबाद। पलामू जिले के थाना क्षेत्र के मेहंदीनगर में गुरुवार के दिन बाइक से गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कठौंदा गांव निवासी 22 वर्षीय आई अंसारी के रूप में की गई है। मरीज को प्रारंभिक इलाज के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच के रेफर किया गया था जहां आन डयूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। एमआरएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पदाधिकारी ने बताया कि मृतक के परजनों के अनुसार बाइक चलाते समय अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया बाद में हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच लाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.