गिरडीह, मार्च 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के तिसरी देवघर रोड में शनिवार - रविवार की मध्य रात्रि फतेहपुर गांव के पास सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें स्कॉर्पियो के पलट जाने से उसपर सवार दो महिलाओं सहित कुल पांच लोग ज़ख़्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में उपचार करवाया गया। उसके बाद सभी लोग अपने गंतव्य की ओर चले गए। बताया कि सभी घायल बिहार के नवादा के रहनेवाले हैं। इस संबंध में पीड़ित लोगों ने बताया कि शनिवार रात में वे लोग स्कार्पियो में सवार होकर पूजा करने के लिए बाबाधाम देवघर जा रहे थे। इसी क्रम में देवरी के फतेहपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा के चकमा देने के क्रम में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में घायल हुए नितिन सिंह 18 वर्ष, ब...