रामगढ़, नवम्बर 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य पर मगनपुर स्थित मरघटीया के पास गुरुवार की शाम कार की चपेट में आकर एक स्कूटी में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोट लगी है, वहीं एक युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। रांची दीपा टोली निवासी शुभम कुमार 20 वर्ष व उसका सगा भाई राजकुमार 14 वर्ष पिता धर्मेंद्र कुमार और अभिषेक कुमार 19 वर्ष पिता विजय सिंह तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ घूमने गए थे। लौटने के क्रम में उक्त स्थल बोकारो की ओर जा रहे कार से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो युवकों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। सूचना पर घटना स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.