धनबाद, फरवरी 19 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया धनबाद मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला के समीप बुधवार को स्कूटी सवार तपेश्वर सिंह (40) को एक तेज रफ्तार कार ने चकमा दे दिया। तपेश्वर सिंह असंतुलित होकर बीच सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें झरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल वाटर बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले हैं। तपेश्वर की पत्नी ने बताया कि पति बस्ताकोला पेट्रोल पंप से अपने स्कूटी में ईंधन लेकर अपने घर आ रहे थे, तभी वह तेज रफ्तार कार से बचने के क्रम में गिर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.