समस्तीपुर, मार्च 27 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी थाना क्षेत्र के उत्तरी धमौन निवासी गुद्दर राय के पुत्र सेवानिवृत शिक्षक उमेश राय (70) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार की शाम बाइक से पटोरी से अपने घर लौट रहे थे। हसनपुर सूरत पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ आनंद प्रकाश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए। उनके क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...