जामताड़ा, अप्रैल 24 -- सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, स्कूटी चालक फरार नारायणपुर, प्रतिनिधि।नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह पंचायत अंतर्गत छोटा बेवा गांव के समीप गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटा बेवा गांव निवासी अमीन हेंब्रम (60 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अमीन हेंब्रम साइकिल से अपनी बहन के घर विष्टोपुर-फलारडीह गांव गए थे। वहां से वापस अपने घर लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया।...