सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर, जून 12 -- डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर कनौरा के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 60 वर्षीय महेंद्र सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।अइलिया निवासी महेंद्र सरोज घर से साइकिल से कंजहित बाजार जा रहे थे। इसी दौरान कनौरा के समीप एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.