लातेहार, जनवरी 27 -- मनिका प्रतिनिधि । मनिका थाना क्षेत्र के सेमरहट के पास सड़क दुर्घटना में सनगड़वा निवासी सहायक शिक्षक 46 वर्षीय द्वारिका यादव की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम की हैं। वे सेमरहट विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। गणतंत्र दिवस पर विद्यालय में झंडोत्तोलन कर वे अपनी बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी हेरहंज-मनिका मुख्य पथ पर मटलौंग की ओर से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को तत्काल मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण इलाज में काफी देर हुई। जब तक उपचार शुरू किया गया, तब तक शिक्षक की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.