सड़क दुर्घटना में सहायक प्रोफेसर की मौत
मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी-पिपराकोठी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सहायक प्रोफेसर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक चिरैया थाना क्षेत्र के पनसलवा बडा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी के पुत्र अमित विक्रम (29) थे। मौत की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बताया जाता है कि अमित विक्रम राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में संविदा पर सहायक प्रोफेसर के रुप में पोस्टेड थे। वह समाज शास्त्र विषय के प्रोफेसर थे। इसके साथ ही महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में समाज शास्त्र में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.