सड़क दुर्घटना में सगे भाई सहित तीन की मौत
चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा (जमशेदपुर) । पश्चिमी सिंहभूम के तांतनगर में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की दीवार से टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। घटना दोपहर बाद तीन बजे की है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, तांतनगर के रायकोला गांव के वीरजीत कुंकल(24), चोंगो कुंकल(24) चैतन कुंकल(18) तीनों एक बाइक पर सवार होकर झींकपानी साप्ताहिक हाट से लौट रहे थे। कोकचो चिमीसाई के पास उनकी बाइक पंचायत भवन की दीवार से टकरा गई। बाइक के तेज रफ्तार होने के कारण तीनों बहुत दूर जाकर गिरे। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चोंगो और कुंकल दोनों सगे भाई थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल चाईबासा भेजा। चोगो कुंकल शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.