पलामू, मार्च 13 -- हरिहरगंज। हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बिहार सीमा पर एनएच 139 पर शुक्रवार की शाम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में औरंगाबाद जिले के देव निवासी निलेश पाल उनकी पत्नी ऊषा देवी और दो वर्षीय शिशु घायल हो गया। घटना के बाद उपस्थित लोगों ने हरिहरगंज अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज में ड्यूटी पर तैनात डॉ देवेंद्र कुमार ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...