जौनपुर, जनवरी 4 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के पुरेराम जी तिराहे पर शनिवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गया। वह बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा भेजा गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरबसपुर गांव निवासी नायबलाल यादव बक्शा विकास खण्ड के दरियावगंज गांव के प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक हैं। नायबलाल बीएलओ का कार्य भी देख रहें है। शनिवार को करीब 12 बजे वह बीएलओ कार्य से बक्शा पुरेरामजी तिराहे पर बाइक से हाइवे पार कर रहें थे। उसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.