बांका, मार्च 20 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बाजार के पुरानी चौक पर गुरुवार को गाड़ी के धक्के से एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव के मेघू दास अपने घर से अमरपुर बाजार आ रहे थे। पुरानी चौक पर सड़क पार करने के दौरान किसी गाड़ी ने उन्हें धक्का मार दिया जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को देते हुए उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। सूचना मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...