सासाराम, मार्च 9 -- विक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के घुसियां गांव के समीप आरा-सासाराम मुख्य सड़क पर रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक करीब 65 वर्षीय जानकी देवी बघेला थाना क्षेत्र के रोतवां गांव की रहने वाली बताई जाती है। वह कार से तरारी जा रही थी। घटना में तरारी निवासी कार चालक रवि कुमार भी जख्मी हो गया है। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि मृतक कार से भोजपुर जिले के तरारी जा रही थी। तभी अचानक एक मवेशी को बचाने के चक्कर में कार चालक अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे चाट में स्थित एक पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण दुर्घटना घट गई। घटना के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.