सड़क दुर्घटना में वृद्ध गंभीर
सिमडेगा, जून 14 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मां गायत्री फ्यूल सेंटर नवाटोली के समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल गया। जानकारी के अनुसार सुंदरा टोली निवासी 65 वर्षीय सुखेन्द्र प्रधान अपने टीवीएस मोपेड से कोलेबिरा की ओर आने के क्रम में मां गायत्री फ्यूल सेंटर नवाटोली के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थाना के एएसआई प्रताप चंद्र महतो दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर घायल व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा रेफर कर दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.