सड़क दुर्घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल
औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-पटना एनएच-139 पर अकबरपुर के पास सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान दाउदनगर प्रखंड के बड़का बीघा गांव निवासी 55 वर्षीय नागेश्वर साव के रूप में की गई है। घटना के बाद डायल-112 पुलिस एवं जिप सदस्य अरविंद यादव, विपुल कुमार सहित अन्य लोगों के सहयोग से घायल को अनुमंडलीय अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.