मेरठ, अप्रैल 30 -- मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एनसीआर मेडिकल के सामने सड़क पार कर रही वृद्धा की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। अतराड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कौल निवासी संतोष (65 वर्ष) पत्नी रामानंद लालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती थी। गुरुवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.