जौनपुर, मार्च 15 -- वाराणसी लखनऊ हाइवे पर दरवेशपुर अंडर पास के समीप हुई घटना जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी -लखनऊ हाइवे पर शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे दरवेशपुर अंडर पास के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से रिटायर्ड सीओ की मौत हो गई।रिटायर्ड सीओ 70 वर्षीय महेश राम गौतम मूल निवासी नाजोपट्टी मोहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ वर्तमान पता एल 12/103 गंगानगर कालोनी भदऊ थाना आदमपुर वाराणसी अपने निजी वाहन से परिजनों के साथ जौनपुर की तरफ जा रहे थे। दरवेशपुर अंडर पास के समीप वाहन रोककर जैसे ही गेट खोलकर बाहर निकले तभी वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहा वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया।टक्कर से रिटायर्ड सीओ गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन में मौजूद परिजन उन्हें तत्काल जौनपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित ...