सड़क दुर्घटना में युवा व्यवसायी की दर्दनाक मौत
हजारीबाग, मई 18 -- इचाक प्रतिनिधि। इचाक थाना क्षेत्र के कुबरी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की है। मृतक की पहचान राहुल कुमार (28 वर्ष), पिता अर्जुन प्रसाद मेहता, ग्राम असिया, इचाक, हजारीबाग के रूप में हुई है। राहुल व्यवसायिक कार्यों के सिलसिले में अपने घर असिया से कदवा, बरही की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कुबरी पुल के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में राहुल के सिर में गंभीर चोट लगी। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची इचाक पुलिस की गश्ती दल एवं एनएचएआई कर्मियों ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना को अंजाम देने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.