सड़क दुर्घटना में युवक सवार घायल, गंभीर स्थिति में इलाजरत
कटिहार, जून 3 -- कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पवई चौक के समय पिकअप के ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मखदमपुर निवासी 44 वर्षीय शंकर दास नवनिर्मित मकान बना रहे है। बाजार से छड़ लेकर के घर वापस आ रहा था। तभी अनियंत्रित पिकअप ने ठोकर मार दिया घटना के बाद स्थानीय लोग बीच बचाव में दौड़े। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पूर्णिया निजी अस्पताल ले जाया गया है बताया जाता है कि चिंताजनक स्थिति में घायल का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस पदाधिकारी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त किया है आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.