सड़क दुर्घटना में युवक व युवती चोटिल
धनबाद, जुलाई 13 -- राजगंज। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर स्थित धावाचिता ओवरब्रिज के पास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो बाइकों के बीच टक्कर में एक युवक व युवती घायल हो गए। बताया जाता है कि तोपचांची से धनबाद जा रही बाइक सामने चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। बाइक सवार युवक व युवती सड़क पर गिर गए। दोनों को आंशिक चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि दोनों धनबाद के कोयला नगर निवासी हैं। घर लौटते समय ओवरब्रिज पर दुर्घटना हुई। बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पहिया जाम हो गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एनएच 114 ए पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.