सड़क दुर्घटना में युवक घायल, इलाज के दौरान मौत
बलिया, अप्रैल 11 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की शाम घायल युवक का इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही गांव-घर में मातम पसर गया तथा परिजन बिलखने लगे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।इलाके के वैना निवासी 46 वर्षीय चंद्रशेखर सिंह किसी काम से गांव की चट्टी पर पहुंचे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर वाराणसी चले गये जहां पर उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग गमगीन हो गये। एसओ विश्वदीप सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.