छपरा, जनवरी 21 -- छपरा, हमारे संवाददाताl शहर के बुढ़िया माई मंदिर के पास देर संध्या सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना अचानक हुई और आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक सड़क पर गिर पड़ा। घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वह मानसिक और शारीरिक रूप से इतनी गंभीर स्थिति में है कि अपना नाम, पता या कोई अन्य जानकारी बताने में असमर्थ है। युवक के पास मोबाइल फोन या कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला हैlघटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने युवक को उठाया और आनन-फानन में सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.