दरभंगा, मार्च 6 -- बेनीपुर। बहेड़ा थाना क्षेत्र के एसएच-88 के बलहा रेलवे गुमती के पास गत सोमवार की देर रात बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कटवासा निवासी संतोष यादव देर शाम घर से निकले थे। काफी विलंब होने पर उसका खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि बलहा रेलवे गुमती के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई तथा बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस का सूचना देने पर काफी विलंब से पहुंची। तब तक उसने दम तोड़ दिया था। अगर समय पर पुलिस पहुंचती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.