सीवान, अप्रैल 22 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहंस पंचायत अंतर्गत टोला रामपुर निवासी 36 वर्षीय नवीन कुमार सिंह उर्फ राजू की मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू सुबह घर से गैस लेने निकले थे। इसी दौरान पचरुखी थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के समीप उनकी बाइक की टक्कर दूसरे युवक की बाइक से हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजू को परिजन आनन-फानन में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- दीवार से टकराई बाइक, एक की मौत, दो गंभीर पटना ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों की हालत बहुत खराब मृतक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। ...