रुडकी, मार्च 14 -- लक्सर, संवाददाता। बुआ के घर शादी में शामिल होकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुड़की के न्यू कीर्ति नगर ढंडेरा निवासी अंकुर गिरी पुत्र राजगिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बुआ खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहती हैं। बुधवार को उसकी बुआ की बेटियों की शादी थी, जिसमें पूरा परिवार तुगलपुर गांव आया हुआ था। अंकुर के अनुसार, उसका भाई अजय गिरी शाम के समय बाइक से घर लौट रहा था। जब वह खानपुर-लक्सर हाईवे पर शिव हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.