बरेली, मार्च 9 -- बहेड़ी। मोपेड की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम जागन डांडी निवासी राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक उसके पिता रमेश चंद 26 फरवरी को दोपहर ग्राम खिरनी से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। खिरनी-मुड़िया मार्ग पर मजार के पास दमखोदा की ओर से आ रहे टीवीएस मोपेड ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। रमेश चंद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.