बहराइच, मई 3 -- बहराइच, संवाददाता। रिसिया के पटना घुसियारी में मदन सिंह के खेत के निकट बिना नम्बर प्लेट की ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत होने पर चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया था। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने मारपीट की। हालांकि लोगों के आ जाने पर वह फरार हो गए। इस मामले में पांच को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। रिसिया थाने के पटना घुसियारी के मजरे जुनैठा गांव निवासी सरोज कुमार (19) पुत्र राम समुझ गुरुवार की रात बाइक से पटना घुसियारी आ रहा था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों से मारपीट ,पांच पर एफआईआर पटना घुसियारी के पास मदन सिंह के खेत के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही बिना हेड लाइट की ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.