सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- सोनबरसा। भुतही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-22 स्थित फतेहपुर में मंगलवार की देर शाम दिल्ली नंबर की कार ने एक 39 वर्षीय युवक को कुचल दिया। जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान मधेसरा पंचायत के फतेहपुर वार्ड दो निवासी महबुल खान के पुत्र मोहम्मद शहाबुद्दीन खान के रूप में की गई है। मृतक दुबई में रहकर मजदूरी करता था। वर्तमान में खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान वह अपने घर वापस आया था। इधर, हादसे के बाद भाग रहे दिल्ली नंबर कार का ग्रामीनों ने पीछा किया। लेकिन, कार में सवार युवक ने हथियार दिखाकर ग्रामीणों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। हादसे में युवक की मौत की सूचना के बाद बुधवार की सुबह ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण व परिजन बुधवार की सुबह टायर जलाकर एनएच-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.