सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुडकी, मार्च 7 -- लक्सर, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि शामली जिले के कांधला कस्बे के निवासी विकास सैनी ने तहरीर देकर बताया कि 21 फरवरी को उसका भाई अर्जुन सैनी और आकाश सैनी पुत्र रविंद्र सैनी निवासी सकोती, बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ की लड़की की शादी में जा रहे थे। बाइक आकाश सैनी चला रहा था, जबकि वह दूसरी बाइक से आ रहा था।बहादुरपुर फाटक के पास रात में बाइक चालक ने लापरवाही से भाई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन सैनी और आकाश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान उसने टक्कर मारने वाली बाइक का नंबर नोट कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.