हापुड़, फरवरी 11 -- थाना देहात क्षेत्र में दो महीने पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद भाई ने गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में जिला बुलंदशहर थाना बीबी नगर के गांव सैदपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि उसका भाई उदित कुमार उर्फ गोलू 30 नवंबर 2025 की दोपहर को गाजियाबाद-गढ़ रोड पर स्थित फ्लाई ओवर पर पैदल जा रहा था। इस दौरान हापुड़ की ओर से आ रही एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भाई उदित को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया था। 9 दिसंबर 2025 को उसे धन्वंतरि अस्पताल मेरठ में शिफ्ट किया गया था। दस दिसंबर 2025 को दिल्ली के ...