छपरा, अप्रैल 28 -- फोटो- 6 अवतारनगर के छोटा आमी में 30 वर्षीय युवक नमूना राय की मौत के बाद मंगलवार को उसके घर पर रोते बिलखते परिजन दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शीतलपुर कोठी व सुमेर पट्टी के बीच कंटेनर से कुचल कर एक युवक की मौत के बाद उसके घर में मातम पसर गया है। ज्ञात हो कि सोमवार की देर शाम में मृतक अपनी भांजी के शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था तभी कंटेनर उसे कुचलते हुए करीब एक किमी तक घसीटते चला गया जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई। देर रात में युवक की पहचान नमूना राय के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम वह अवतारनगर थाना क्षेत्र के छोटा आमी के स्व रछेया राय का पुत्र था। मंगलवार की सुबह मृतक का शव जैसे घर पर पहुंचा कि कोहराम मच गया।मृतक गायक था और ब्यास मंडली चलाता था। उसे एक पुत्र...