सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दुमका, मई 9 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के जामा-पालाजोरी मुख्य पथ पर चतरा गांव के समीप शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय सुरेन्द्र मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेन्द्र मंडल दुमका मवेशी हाट से बैल खरीदकर अपने गांव हल्दीपट्टी लौट रहे थे। इसी दौरान चतरा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 04 पी 8149 होंडा शाइन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों एवं जामा थाना पुलिस के सहयोग से घायल अवस्था में उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सुरेन्द्र मंडल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.