बुलंदशहर, मार्च 7 -- रामघाट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में मृतक बृजेश के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ट्रैक्टर के चेसिस नंबर के आधार पर मौके से फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। मालूम हो कि गुरुवार देर रात्रि में बृजेश पुत्र रंजीत निवासी गढ़िया थाना गुन्नौर जिला संभल बाइक पर सवार होकर रायपुर खास जिला अलीगढ़ रिश्तेदारी में जा रहा था। इस दौरान रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पेसरी के समीप भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बृजेश (27) पुत्र रंजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया था।गुरुवार को ही जरगवां और धारकपुर के बीच रजवाहे की पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.