सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज
रामगढ़, मई 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना को लेकर करीब सवा महीने के बाद रामगढ़ थाना में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराया गया है। मृतक के बहनोई हरेंद्र कुमार निवासी ग्राम जागेश्वर जिला बोकारो ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 11 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वीरेंद्र पटेल उम्र लगभग 32 वर्ष अपने निवास स्थान मुर्रामकला से रामगढ़ बाजार के लिए निकले थे। बाजार से वापस लौटने के दौरान पटेल चौक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र पटेल को तत्काल इलाज के लिए शाम करीब 6:30 बजे रांची स्थित हिल व्यू अस्पताल ले जाया गया। यह भी पढ़ें- पिकअप से युवक की मौत में चालक पर केस दर्ज अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन वीरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.