बलिया, अप्रैल 23 -- नगरा। इलाके के मालीपुर चट्टी पर गुरुवार की दोपहर पिकअप और बाइक के बीच टक्कर हो गयी।इस घटना में मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद कलां निवासी 50 वर्षीय गोपाल सिंह तथा आजमगढ़ जनपद के टुन्नापार निवासी 18 वर्षीय कुणाल सिंह घायल हो गये। दोनों को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों खंदवा गांव निमंत्रण पर गये थे। वापस लौटते समय रास्ते में दुर्घटना हो गयी। बताया जाता है की खबर पाकर पहुंचे परिजन दोनों को मऊ लेकर चले गये। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में मामा-भांजे गंभीर घायल यह भी पढ़ें- टेंपो व बाइक की टक्कर में चार व्यक्ति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.