गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी 56 वर्षीय मुन्ना राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि मुन्ना ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए अपने घर से गया हुआ था। उसी दौरान ईंट लेकर वह कहीं जा रहा था। उसी क्रम में ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। उसके बाद वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना के बाद ईंट भट्ठा के मालिक ने उसे एंबुलेंस से सदर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- बालू से भरा बकाबू ट्रैक्टर साइकिल सवार को रौंदता हुआ दो कारों पर चढ़ा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...