देवघर, मार्च 10 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के डिगरिया पहाड़ के समीप गत शनिवार की रात सड़क दुर्घटना में मृत अज्ञात युवक की पहचान कर ली गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के सिरसिया मोहनपुर गांव निवासी अगलु पूजहर ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका 22 वर्षीय पुत्र कुन्दन पूजहर अपने बहनोई को ट्रेन में बैठाने के लिए बाईक से जसीडीह आया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। खोजबीन के दौरान पता चला कि जसीडीह पुलिस ने डिगरिया पहाड़ के पास से एक घायल युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार कुन्दन अपने बहनोई को जसीडीह स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान डिगरिया पहाड़ के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने तेज गति और लाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.