सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव परिजनों को सौंपा
हाथरस, जून 12 -- हाथरस। मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव औंधुआ के निकट बुधवार को डिवाइडर से टकराने से मृत युवक का शव पुलिस ने गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए। जिला पीलीभीत के जोशी टोला निवासी केशव जोशी 19 पुत्र संजय जोशी मथुरा में गारमेंट कंपनी में काम करता था। वह बाइक से मथुरा से पीलीभीत जा रहा था। बुधवार को उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। यह भी पढ़ें- जी-20 रोड पर बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की गई जान पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक युवक अविवाहित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.