औरंगाबाद, जनवरी 29 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर पिपरडीह मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हुई दारोगा रिंकी कुमारी के शव का पोस्टमार्टम बुधवार की देर रात कराया गया। इसके बाद गुरुवार को शव को औरंगाबाद पुलिस लाइन में रखा गया। यहां पुलिस कर्मियों के द्वारा श्रद्धांजलि देने के बाद शव को मृतका के गांव जमुई जिला के लछुआई थाना के भुल्लो गांव के लिए रवाना किया गया। पुलिस लाइन में एसपी अम्बरीष राहुल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस जवानों के द्वारा शोक सलामी दी गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस संबंध में मृतका के भाई के बयान पर औरंगाबाद यातायात थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतका के भाई ने बताया है कि उनकी बहन पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी वर्तमान में देव प्रखंड के ढिबरा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.