सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिजनों से मिले सांसद, दी आर्थिक सहायता
पूर्णिया, मई 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म वार्ड संख्या-09 निवासी स्वर्गीय पप्पू साह के परिजनों से सांसद ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गौरतलब है कि 54 वर्षीय पप्पू साह की कुछ दिनों पूर्व हरदा शिव मंदिर के समीप एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। बुधवार को सांसद पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर दुःख साझा किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। मुलाकात के दौरान सांसद ने परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि पप्पू साह निजी चालक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गंभीर आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.