रांची, अप्रैल 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति के आश्रित को राज्य सरकार चार लाख रुपए देगी। अभी तक यह राशि एक लाख रुपए थी। चार लाख की उक्त राशि विशिष्ट स्थानीय आपदा अंतर्गत चिन्हित अन्य आपदा में मृत व्यक्ति के आश्रितों के समरूप दिया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य में सड़क दुर्घटना की अनुग्रह राशि बढ़ाने सहित कई प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, सचिव प्रशांत कुमार, सचिव विप्रा भाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ......................गोताखोरों में महिलाएं भी होंगी शामिलपानी में डूबने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.