पलामू, मार्च 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के केल्हार गांव के सड़क किनारे एक गड्ढे से सोमवार को दिन में एक मानसिक बीमार नाबालिग किशोर का शव बरामद किया गया है। नाबालिग किशोर की पहचान गढ़वा जिले रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के बेलवाही टोला निवासी खखनू अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र मिन्हाज अंसारी के रूप में की गई है। चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि में सड़क दुर्घटना में नाबालिग किशोर की मौत होने की स्थिति दिखती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। आशंका है कि कहीं घनी आबादी में किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत हुई होगी इसके बाद संबंधित ड्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.