सिमडेगा, अप्रैल 10 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पबुड़ा मोड़ के समीप शुक्रवार को हुए सड़क दुर्घटना में मां-बेटा घायल हो गया। बताया गया कि रोहित बड़ाइक अपनी मां पुर्णिमा देवी के साथ जराकेल की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक चार पहिया वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बानो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉ. मनोरंजन कुमार की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.