गोपालगंज, मार्च 9 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के सासामूसा स्थित एनएच-27 पर सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। उसकी पहचान गोपालपुर की विमला देवी और राजन कुमार के रूप में हुई है। मॉडल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आपसी विवाद में महिला समेत दो घायल कुचायकोट। विशंभरपुर थाना क्षेत्र के मटिहनिया गांव में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। उसकी पहचान सुभावती देवी और प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...