हजारीबाग, मई 9 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थानांतर्गत दुधमटिया के समीप बाइक से गिरकर महिला दुलिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे टाटीझरिया में प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो थर्मल अंतर्गत नारायणपुर के दुलिया अपने पोता रॉकी पटेल के साथ पल्सर बाईक पर सवार होकर हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ता में ही बाइक से महिला गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक इलाज करवाया गया और अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...