उरई, दिसम्बर 6 -- कालपी। सड़क दुर्घटना में 50 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पीड़ित पति के द्वारा कालपी कोतवाली में बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उक्त घटना के संबंध में हीराचंद्र निवासी ग्राम देवकली कालपी ने अभियोग दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 31 अक्टूबर को दोपहर एक बजे कालपी में तिवारी मार्केट के सामने पत्नी सरोमन देवी को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पत्नी के शरीर में चोट लगने पर कालपी उरई तथा कानपुर के चिकित्सालयों में इलाज कराया। पांच नवंबर को उसकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...