गिरडीह, मई 16 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां-तिसरी पथ पर सेरुआ सिमर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 58 वर्षीय सकुना देवी की मौत हो गई। मृतका पूना यादव की पत्नी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार, सकुना देवी बाइक से किसी काम से गावां बाजार जा रही थी। इसी दौरान सेरुआ सिमर मोड़ के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने गावां-तिसरी मुख्य पथ को जाम कर विरोध प्रद...