बगहा, मार्च 6 -- वाल्मीकि नगर। एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर बरदाहा मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराकर खाई में गिरने से बाइक सवार ममेरे-फुफेरे भाई की मौत हो गयी है। थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि मृतकों में लौकरिया थाना के जरार निवासी सुरेश मुंडा के पुत्र शंखपाल मुंडा (19)तथा रामवृक्ष मंुडा के पुत्र घनश्याम मुंडा (18) शामिल है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई थे। घटना बुधवार की रात आठ बजे की है। गुरुवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाल्मीकिनगर नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी कंपार्ट अनुपम मुंडा के यहां शंखपाल मुडा की शादी तय हुई थी। बुधवार को वह अपने पड़ोसी के साथ ससुराल में आयोजित होली मिलन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.